भाजपा जिला कार्यालय ओछड़ी पर आज सोमवार को होगा महालक्ष्मी पूजन

By - vijay |19 Oct 2025 6:08 PM IST
चित्तौड़गढ़ भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय ओछड़ी पर पर 20 अक्टूंबर सोमवार को दोपहर 2 बजे महालक्ष्मी पूजन किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी के सानिध्य में विधि विधान से पूजन संपन्न होगा। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि महालक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने कहा कि महालक्ष्मी पूजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति भाजपा संगठन की आस्था और समर्पण को दर्शाता है। पूजन के माध्यम से प्रदेश और देश की समृद्धि, जनसेवा और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया जाएगा।
Next Story
