हनुमान जयंती पर 2 अप्रैल को होगा सुंदरकांड पाठ

चित्तौड़गढ़। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 2 अप्रैल को नगरपालिका कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ आयोजित किया जाएगा। महंत रामजी शरण महाराज ने बताया कि प्रातः काल विशेष हवन और अभिषेक होगा, वहीं सायं 8 बजे से भजन-कीर्तन के साथ सुंदरकांड का आयोजन होगा। अंत में महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Next Story