किराना व्यापार संगठन कराएगा अध्यक्ष के चुनाव

चित्तौडगढ़ 19 फरवरी। किराना व्यापार संगठन की कार्यकारिणी की मीटिंग रविवार रात्रि 7 बजे रखी गई किराना संगठन के अध्यक्ष ओमप्रकाश लड्डा ने बताया कि पिछले चुनाव को 2 वर्ष व्यतीत हो चुके हैं नए चुनाव कराने आवश्यक है आज कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाई अध्यक्ष लड्ढा ने उपस्थित सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यकाल में दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद विद्यापीठ किया और संरक्षक मंडल को निवेदन किया कि आगामी चुनाव शीघ्र कराया जाए किराना व्यापार संगठन के महामंत्री राजकुमार बज ने कार्यकारिणी की मीटिंग बुला करके सभी से विचार विमर्श करके सर्वसम्मति से 23 फरवरी 2025 रविवार के दिन अध्यक्ष चुनाव करना तय किया गया अध्यक्ष के चुनाव हेतु प्रत्याशी को दो प्रस्ताव पर तीन समर्थक की आवश्यकता होगी नामांकन पत्र के साथ राशि 11000 की राशि सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में ली जाएगी वह वापस रिफंड नहीं होगी सदस्यता शुल्क सभी सदस्यों से जमा करने होंगे नए सदस्य भी बनाए जाएंगे या जो भी नए सदस्य बनना चाहता है वह अपने सदस्य शुल्क की राशि जमा कराये जिन सदस्य सदस्यों का सदस्यता शुल्क जमा होगा वही चुनाव में वोट देने का अधिकारी होगा उपरोक्त सभी निर्णय सर्व सम्मति से लिए गए मीटिंग में उपस्थित सदस्य नेमीचंद अग्रवाल छोटू सिंह शेखावत मेघराज व्यास पवन अग्रवाल चांदमल सोमानी मुकेश मुंद्डा वसंत गोयल रमेश लड्ढा सुशील अग्रवाल अमित अग्रवाल विजय मालू कैलाश देवपुरा राकेश छिपा अरविंद मुरोठिया प्रदीप कोठारी अनिल मुंद्डा बद्री आगाल चंद्रेश नंदावत सत्यनारायण ईनाणी विकास तनेजा मुकेश काबरा शांतिलाल मंडोवरा और अनेक सदस्य उपस्थित थे अंत में महामंत्री राजकुमार बज ने सभी का आभार व्यक्त कर मीटिंग समाप्त की घोषणा की।
