हार्शी और रविना अंडर-15 ट्रॉफी में चयनित
निंबाहेड़ा स्थानीय अकाय क्रिकेट अकैडमी की दो उभरती हुई महिला क्रिकेट खिलाड़ी हार्शी जोशी और रविना जाट का प्रतिष्ठित राजस्थान अंडर–15 गर्ल्स चैलेंजर ट्रॉफी के लिए चयन होने पर शहर में खुशी की लहर व्याप्त है। दोनों खिलाड़ी अपनी निरंतर मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर चयनित हुई हैं, जो क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
चयन की घोषणा के बाद अकैडमी परिसर में उत्साह का माहौल रहा। हेड कोच खुरशीद सर, कोच अशीष तक एवं रुस्तम मंसूरी की समर्पित कोचिंग और सतत मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि अकैडमी की प्रतिभाएँ प्रदेश स्तर पर लगातार अपनी पहचान स्थापित कर रही हैं।
कोचों का मार्गदर्शन रहा महत्वपूर्ण,अकाय क्रिकेट अकैडमी के कोचों ने बताया कि हार्शी और रविना ने अभ्यास सत्रों में लगातार अनुशासन, धैर्य और तकनीकी खेल कौशल का परिचय दिया है। उनके खेल में दिखाई देने वाली मेहनत और समर्पण ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा अवसर मिलने पर बड़े मुकाम हासिल कर सकती है।
हेड कोच खुरशीद सर ने कहा कि दोनों खिलाड़ी अकैडमी की प्रेरणा हैं और अन्य बालिकाओं के लिए खेल में आगे बढ़ने का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती हैं।
शहर के लिए गर्व का क्षण
स्थानीय खेल प्रेमियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों द्वारा दोनों खिलाड़ियों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। नागरिकों ने कहा कि यह उपलब्धि शहर की बेटियों की बढ़ती खेल क्षमता और सही मार्गदर्शन का प्रतीक है।


