गुरु पुर्णिमा पर महन्तो पुजारीयों का किया सम्मान

गुरु पुर्णिमा पर महन्तो पुजारीयों का किया सम्मान
X

चितोडगढ आज दिनांक - 10-07-2025 गुरुवार को गुरु पुर्णिमा के दिन दशनाम गोस्वामी समाज के आराध्य देव गुरु महाराज के मंदिर दुर्ग चित्तौड़गढ़ पर सुबह 11.15 बजे से गुरु महाराज महादेव जी का अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद गुरु महाराज के समाज द्वारा नियुक्त पुजारी जी चन्द्र प्रकाश जी व पण्डित जी विष्णु जी भट्ट , कालिका माता जी मंदिर के मुख्य महंत जी पुजारी जी रामनारायण पुरी जी तथा नीलकण्ठ महादेव जी मंदिर दुर्ग के महन्त जी पुजारी जी जगन्नाथ भारती जी तथा भीम कोडी भीमेश्वर महादेव जी मंदिर दुर्ग के महन्त जी पुजारी जी रुप गिरी जी तथा हजारेश्वर महादेव जी मंदिर के महन्त जी पुजारी जी चन्द्र भारती जी का समाज की ओर से समाजजन द्वारा माला पहनाकर फल नारियल भेंट कर भगवा साल ओढाकर सम्मान कर आर्शिवाद प्राप्त किया।

उक्त प्रोग्राम में दशनाम गोस्वामी समाज सेवा संस्था शहर चित्तौड़गढ़ रजिस्टर्ड के अध्यक्ष यशवन्त पुरी गोस्वामी एडवोकेट, संरक्षक पुष्पराज पुरी, रमेश पुरी, गोपाल गिरी जूस उपाध्यक्ष, देवेन्द्र पुरी कोषाध्यक्ष, हंसराज पुरी, गोपाल पुरी मधुवन, कुलदीप गिरी, माधवानन्द गिरी, मोहित पुरी, अंकित पुरी, अनिल गिरी, जोन्टी जन्मजय पुरी,कमल पुरी, नगेन्द्र पुरी, यश गोस्वामी डी जे, मनीष पुरी , डिम्पल पुरी,कविता पुरी, प्रियंका गोस्वामी, प्रिति चन्दा गोस्वामी, काजल गोस्वामी, भावना गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

Next Story