प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान: विद्या निकेतन में गूंजी तालियां

चित्तौड़गढ़। गांधीनगर सेक्टर 5 स्थित विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा दसवीं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य सांवरलाल प्रजापत ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यनारायण लक्षकार ने की। मुख्य अतिथि बालू दास वैष्णव और विशिष्ट अतिथि जितेंद्र नामा रहे। कक्षा दसवीं में छात्र लक्षित मेडतवाल ने 93.50 प्रतिशत और छात्रा प्राची कुमावत ने 92.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।
विद्यालय की सभी अन्य प्रतिभाओं को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर के प्रमुख गणमान्य नागरिक, विद्यालय परिवार के सभी आचार्य और दीदी उपस्थित रहे। मंच संचालन माया शर्मा ने किया।
Next Story
