बिनोता में आयोजित पांच दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का उद्घाटन

निंबाहेड़ा हलचल

निंबाहेड़ा में यहां स्थित निकटवर्ती ग्राम पंचायत बिनोता द्वारा आयोजित महाशिव रात्रि के उपलक्ष्य में यहां पांच दिवसीय मेला आयोजित किया गया। इस पांच दिवसीय महाशिव रात्रि मेले का उद्घाटन बुधवार को रात्रि में फीता काट कर किया गया।

महाशिव रात्रि मेला उद्घाटन के मुख्य अतिथि निंबाहेड़ा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सम्पत लाल धाकड़ थे,अध्यक्षता निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा ने की बतौर विशिष्ट अतिथि निंबाहेड़ा क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाललाल आंजना,ज़िला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तमलाल झंवर, निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल रायवाल,विधानसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं निवर्तमान पालिका पार्षद रवि प्रकाश सोनी एवम् ज़िला कांग्रेस कमेटी महासचिव मनोहर सिंह मीणा थे।

प्रारम्भ में अतिथियों के मेला उद्घाटन स्थल पहुंचने पर मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों, बिनोता ग्राम पंचायत के प्रशासक ईश्वरलाल मीणा,कैलाश चंद्र दुबे, अभय बाफना, यशवन्त सेन, शुभम भीमावत,मांगीलाल भीमावत,कैलाश चंद्र तेली,हरि ओम आचार्य,मंजूर मंसूरी, शरीफ़ मंसूरी,गोपाल बिल्लया,युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष भेरूलाल कुमावत,उदयलाल रैगर,गणपत रैगर एवं ग्रामवासियों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। तथा इस अवसर पर उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों ने मेला प्रांगण में उपस्थित सभी मेलार्थियों को महाशिव रात्रि की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

उक्त पांच दिवसीय महाशिव रात्रि मेला के उद्घाटन अवसर के दौरान बड़ी संख्या में यहां क्षेत्र के गणमान्यजन जनप्रतिनिधिगण,मीडियाकर्मी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। महाशिव रात्रि मेला में प्रथम दिन न्यू राजस्थानी म्यूजिकल ग्रुप निंबाहेड़ा द्वारा अपनी शानदार भजनों की प्रस्तुति दी उक्त मेले में शिव भक्त भजनों पर झूमने उठे।

Next Story