कुमावत समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यालय का उद्घाटन

निंबाहेड़ा। मेवाड़ा कुमावत समाज का विराट आदर्श तुलसी विवाह एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन आगामी अक्षय तृतीया, 20 अप्रैल (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज पेच तलाई स्थित विश्वकर्मा भवन में सम्मेलन कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।
कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में समाज के पटेल, पंचगण एवं महिला पंचों की गरिमामयी उपस्थिति में पंडित रामेश्वर लाल भट्ट द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं अनुष्ठान के साथ शुभारंभ कराया गया। इस अवसर पर सम्मेलन के प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर एवं अनुरोध पत्रिका का विमोचन भी किया गया।
सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष जगदीश राजोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय उद्घाटन के साथ ही आठ जोड़ों का पंजीयन भी किया गया। वहीं महिला मंडल द्वारा दुल्हनों को प्रदान किए जाने वाले मंगलसूत्र को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि सम्मेलन का आयोजन भव्यता एवं धूमधाम के साथ किया जाएगा।
कार्यक्रम में तीनों तड़ों के पटेल रतनलाल नगरिया, तखतमल बेरा, महेश टांक एवं प्रेमचंद मोरवार सहित पुरणमल नगरिया,गिरधारीलाल अन्यावडा, दिनेश चंद्र हरवा, गोपाललाल नेरा, ओमप्रकाश रेनिवार, रमेशचंद्र पारमिया सहित समाज के सभी पंचगण उपस्थित रहे।
