सर्वब्राम्हण समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ

सर्वब्राम्हण समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ
X

चित्तौडगढ | सर्व ब्राम्हण समाज के तत्वाधान में 3 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आज कांटी में शुभारम्भ हुआ। जिसमें फाईनल मुकाबले मे विजेता टीम को प्रथम पुरूस्कार 21 हजार रूपये व ट्रॉफी तथा उपविजेता को 11 हजार रू. नकद पुरूस्कृत किया जाएगा।

श्रीराष्ट्रीय परशुराम सेना जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण शर्मा ने बताया कि शुभारम्भ के अवसर पर जिला प्रभारी उदयपुर राष्ट्रीय परशुराम सेना, किशनलाल शर्मा , प्रदेश अध्यक्ष ब्राम्हण महासभा जगदीश मेनारिया, प्रदेश संगठन महामंत्री नितेश कुमार शर्मा , सर्वब्राम्हण महासभा के जिलाध्यक्ष सीताराम शर्मा, जिला संयोजक मोनू जोशी, ललित जोशी जिला सचिव, जितेन्द्र शर्मा पूर्वछात्र संघ अध्यक्ष, प्रमोद राजपुरोहित, राकेश जोशी, कोषाध्यक्ष डॉ.सुरेशचन्द्र शर्मा, महावीर जोशी, परमेश्वर जोशी व समस्त ग्रामवासीयान आदि बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजुद थे।

क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजको ने प्रतियोगिता के शुभारम्भ से पहले अतिथियों का स्वागत किया एवं खिलाडियों का परिचय करवाया।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ टीम पंडित-11 बोरदा एवं टीम खुंटिया-11 के मध्य हुआ।

Next Story