भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज खान एवं आंजना ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज  खान एवं आंजना ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
X



निंबाहेड़ा तृतीय उदय खेल महोत्सव–2026 के अंतर्गत आयोजित दस दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के नवें दिन खेल मैदान पर खेल भावना और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए तेज़ गेंदबाज आवेश खान के निंबाहेड़ा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एवं खेलप्रेमियों द्वारा आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया गया।

राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एवं छोटीसादड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना ने पुष्प गुच्छ भेंट कर, उपर्णना ओढ़ाकर एवं मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर आवेश खान का पारंपरिक राजस्थानी शैली में अभिनंदन किया। इस दौरान खेल प्रेमियों एवं युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने अपने उद्बोधन में कहा कि आवेश खान जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता को सुदृढ़ करने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्र गौरव का सशक्त संदेश भी देता है।

उदयलाल आंजना ने आवेश खान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी आने वाली पीढ़ी को खेलों की ओर आकर्षित करते हैं। तृतीय उदय खेल महोत्सव का उद्देश्य भी युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा को सशक्त मंच प्रदान करना है।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिक अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाल आंजना,निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, चित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष मनोज, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव नुसरत खान, जफर खान, वजाहत खान, हिदायत खान, महद खान, मुजेब खान, असद खान ईहान, हामिद सहित आवेश खान के परिवारजन एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

स्वागत कार्यक्रम में विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत जाट, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोमिल चौधरी, छोटीसादड़ी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष गुलाब धाकड़, लसड़ावन कांग्रेस मंडल अध्यक्ष विक्रम अहीर, केली कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पिंकेश जैन, अरनिया जोशी ग्राम पंचायत सरपंच गजेंद्र पालीवाल, नगर कांग्रेस कमेटी महासचिव दिग्वेंद्र प्रताप सिंह जादोन, नितेश आंजना, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़, साजन सोनी, मुकेश धाकड़, संजय उपाध्यक्ष, आशीष टांक, गणपत आंजना, उबैद खान, समरथ रैगर, आदित्य पहाड़िया, विकास धाकड़ संतोषपुरिया, आशुतोष टांक सहित निंबाहेड़ा एवं छोटीसादड़ी क्षेत्र के युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान खेल मैदान पर उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। युवाओं ने आवेश खान से प्रेरणा लेकर खेल को करियर के रूप में अपनाने का संकल्प व्यक्त किया।

तृतीय उदय खेल महोत्सव–2026 के अंतर्गत आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता अब अपने निर्णायक चरण की ओर अग्रसर है, जहाँ प्रतिदिन रोमांचक मुकाबलों के साथ खेल भावना की नई मिसाल कायम हो रही है।

Next Story