गैस एजेंसियों का निरीक्षण, अवैध भंडारण पर कार्रवाई

चित्तौड़गढ़, जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार प्रशासन, रसद विभाग एवं पुलिस विभाग के समन्वय में गठित जिला सतर्कता टीम द्वारा संपूर्ण जिले में गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर घरेलू गैस के अवैध भंडारण एवं उपयोग के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
टीम द्वारा जिले में संचालित गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया तथा एजेंसियों को राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिले में वर्तमान में कुल 28 गैस एजेंसियां संचालित हैं, जिनमें 3,85,680 एक्टिव घरेलू गैस कनेक्शन हैं। उपभोक्ताओं को वितरण हेतु 9,854 घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं।
सभी गैस एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से नियमित गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। ऑयल कंपनियों द्वारा निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे पैनिक बुकिंग एवं अनावश्यक भंडारण से बचें तथा गैस का मितव्ययी उपयोग करें। साथ ही सोलर कुकर, इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हा एवं बायोगैस जैसे वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दें।
आमजन से किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है। 19 किलो व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति केवल अस्पताल एवं शैक्षणिक संस्थानों को आवश्यकतानुसार की जाएगी।
जिन उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग में समस्या आ रही है, वे आधार आधारित बायोमेट्रिक ई-केवाईसी के पश्चात बुकिंग सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
गैस सिलेंडर बुकिंग हेतु संपर्क नंबर
बीपीसीएल -7715012345
मिस्ड कॉल -7718012345
व्हाट्सप्प :-1800224344
: हेलो बीपीसीएल
इण्डेन -: 7718955555
मिस्ड कॉल :-7710955555 / 9463602222
व्हाट्सप्प :-7588888824
: इंडियन आयल
एचपीसीएल :- 8888823456
मिस्ड कॉल : 8454955555
व्हाट्सप्प : 9222201122
शिकायत एवं सहायता हेतु महत्वपूर्ण नंबर
जिला प्रशासन कंट्रोल रूम: 01472-240951
खाद्य विभाग हेल्पलाइन: 14435
पुलिस कंट्रोल रूम: 112
जिला प्रशासन द्वारा 24 घंटे एलपीजी संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। आमजन से अपील है कि किसी भी समस्या या शिकायत के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें।
