विधायक द्वारा सरकारी अधिकारी से अति निम्न स्तर की गाली गलौज व मारपीट की धमकी देना बेहद निंदनीय-जाडावत



चित्तौड़गढ़, विधायक व आरटीओ अधिकारी के ओडियो रिकॉर्डिंग पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत ने कहा कि हाल ही में वायरल ओडियो रिकॉर्डिंग में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह एक आरटीओ अधिकारी के साथ फ़ोन पर मॉं, बहन की गाली गलौज कर रहे हैं साथ स्वयं द्व सहयोगी द्वारा मारने पीटने की धमकी भी दे रहे है । अधिकारी ने जो विधायक की मशीन परिवहन का चालान बनाया उसको लेकर धमकाया जा रहा है ब्राह्मण समाज के व्यक्ति सुशील कुमार उपाध्याय पर स्वयं के चालान को भरवाने का दबाव बनाया जा हैं निसंदेह जिस प्रकार की ओडियो वायरल है उससे अधिकारी उपाध्याय की जान को खतरा बना हुआ है, सरकार में क़ानून व्यवस्था पर गहरा प्रहार है विधायक क़ानून से ऊपर नहीं नियमानुसार कार्रवाई में क़ानून सबके लिए बराबर हैं चाहे विधायक हों या आम आदमी, सत्ता के मद व व्यापार की भूख में विधायक स्वयं के चालान बनने से तिलमिला गये जबकि जनता की कोई सूध लेने वाला कोई नहीं है।

पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि ओडियो तो एक आया उसके अलावा भी विधायक के द्वारा अपने व्यवसाय के लिये ऐसे अधिकारी कर्मचारियों के साथ आए दिन के किस्से हैं जो सबके सामने नही आ पाते आज अधिकारी सुशील कुमार ने बेबाक़ी से बात की व विधायक की करतूत सबके सामने लाए उन्होंने पुलिस विभाग से भी आग्रह किया कि अधिकारी की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

Next Story