वंदे भारत ट्रेन बंद पर जाड़ावत ने उठाए सवाल

चित्तौड़गढ़ |पूर्व राज्यमंत्री ने वंदे भारत ट्रेन को बंद करने को लेकर कहा कि भारतीय रेल को आम जनता के लिए सुविधा और पहुँच का प्रमुख साधन माना जाता है, न कि केवल कमाई का जरिया, यह देश की संपत्ति है और जन-सुविधाओं के लिए चलती रहनी चाहिए थी।
पूर्व राज्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि उदयपुर वाया चित्तौड़गढ़ अजमेर जयपुर आगरा चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को यात्री भार नहीं मिलने के कारण बंद करना तर्क संगत नहीं है। उन्होंने कहा है चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने वंदे भारत ट्रेन चलने को एक बड़ी उपलब्धि बताया था जिसे अल्प समय में बंद करने आमजन को होने वाली असुविधा को लेकर भी उतर देना चाहिए कि ट्रेन और बस कमाई के लिए चलाई जाती है या जतना की सहूलियत के लिए इन संसाधनों का उपयोग होता है सांसद अगर प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री से आग्रह कर इसके किराए में कमी करवाते तो मध्यम वर्गीय लोगों को लंबे समय तक सुविधाओं का लाभ मिलता उदयपुर,चित्तौड़गढ़, अजमेर, जयपुर, आगरा सभी पर्यटन स्थल है किराए की न्यूनतम दरें कर ट्रेन को बढ़ाते तो यात्री भार भी बढ़ता एवं आमजन को सुविधाओं का लंबे समय तक लाभ भी मिल सकता था किन्तु यात्री भार की कमी बताकर बंद करना न्यायोचित नहीं है।
