जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश नायर का चित्तौड़गढ़ दौरा

चित्तौड़गढ़। जेसीआई चित्तौड़ चेतक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश नायर का प्रवास हुआ। पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सीए नितेश सेठिया ने उनका स्वागत किया। नायर ने रीठोला चौराहे पर सूचना पट्ट का अनावरण किया और राजकीय चिकित्सालय के थैलेसीमिया वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों को स्टील की बोतलें भेंट कीं। इस दौरान आगामी दिनों में राजस्थान में नए अध्याय शुरू करने पर चर्चा की गई।

Next Story