ब्लॉक राशमी में जीवनांक प्रशिक्षण

X
By - vijay |6 March 2025 7:10 PM IST
चित्तौड़गढ़, । ब्लॉक राशमी के पंचायत समिति सभागार में जीवनांक एवं पहचान पोर्टल सबंदी प्रशिक्षण का आयोजन श्रीमती शबनम खोरवाल उपनिदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग चित्तोडगढ़ की अध्यक्षता में किया गया।
प्रशिक्षण में श्री दीपांशु दीक्षित ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी, सभी ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी पदेन रजिस्ट्रार एवं सभी सामुदायिक तथा प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र के उपरजिस्ट्रार सभी शामिल हुए। प्रशिक्षण श्री बाबूलाल मीना सांख्यिकी निरीक्षक तथा दिनेश कुमार संगणक द्वारा दिया गया। |इसके साथ ही प्रशिक्षण में पहचान पोर्टल पर आ रही विभिन्न परेशानियों के समाधान पर भी चर्चा की गई। प्रशिक्षण के अंत् में सभी रजिस्ट्रार एवं उपरजिस्ट्रार को पहचान पोर्टल पर पेंडेंसी का समयबद्ध निस्तारण करने हेतु निर्देश दिए गये।
Next Story
