शराब ठेकेदार यूनियन ने दुकानों का समय रात 10 बजे तक बढ़ाने और पुलिस हस्तक्षेप रोकने की उठाई मांग

X
By - vijay |17 Feb 2026 5:01 PM IST
चितौडगढ । जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सुवालका ने बताया कि इस वर्ष सरकार ने दुकानों की गारन्टी 12.5 प्रतिशत बढा दी गई है पहले से ही गारन्टी वही निकल पा रही है एवं पुलिस का हस्तक्षेप बहुत बढ गया है पुलिस विभाग द्वारा आये दिन ग्राहकों व ठेेकेदार का परेशान किया जा रहा है, जिससे हमें गारन्टी उठाने में बहुत समस्या आ रही है।
शराब ठेकेदार यूनियन ने मांग की कि शराब की दुकानों को खोलने का समय रात्री 10 बजे तक किया जावें व पुलिस का हस्तक्षेप पूर्ण रूप से बन्द किया जावे।
ज्ञापन सौपने वालो मे जिलाअध्यक्ष ओम प्रकाश सुवालका, विजय खटीक, श्याम सिंह हाडा, भंवर सिंह, शिव प्रकाश, महिपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, भगवान सिंह, शिवकुमार , भेरुलाल टांक सभी ठेकेदार मौजूद थे।
Next Story
