भगवान चित्रगुप्त का प्राकट्य दिवस धूमधाम से मनाया

चित्तौड़गढ़। कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त का प्राकट्य दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। राजस्थान कायस्थ महासभा के तत्वावधान में मंदिर पर 101 दीपकों से महाआरती की गई। महामंत्री जयेश भटनागर ने बताया कि मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया और मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर समाज के बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाएं उपस्थित रहे।
Next Story
