अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव की पत्रिका लेखन कार्यक्रम सम्पन्न

निम्बाहेड़ा।
अक्षय तृतीया पर आयोजित होने जा रहे पारणा महोत्सव की पत्रिका लेखन का कार्यक्रम रविवार को राजेंद्र सुरि ज्ञान मन्दिर में शुभ वेला में सानंद सम्पन्न हुआ।
प्रातः काल पत्रिका में जय जिनेन्द्र एवं पत्रिका लेखन के लाभार्थी परिवार सुरेश कुमार, महावीर कुमार, मेहुल कुमार, दर्शील कुमार वीरानी के निवास स्थान से सभी जन ढ़ोल नगाड़ो की गूंज के बीच ज्ञान मंदिर पहुँचे, जहाँ पर सकल जैन समाज के प्रतिनिधियों एवं मित्रगणों के बीच पत्रिका लेखन किया गया।
संगीतकार अभय जारोली ने भजनों गीतों की स्वर लहरियों से सभी का मन मोह लिया।
नगर में पहली बार सकल वर्षीतप मंडल द्वारा आयोजित पारणा कार्यक्रम वर्षभर आयोजित किया गया जिसमें लगभग 51 आराधको ने अपनी यह तपस्या पूर्ण करी।
आगामी 20 अप्रैल को मंडी परिसर में साध्वी श्री गुणरंजना श्रीजी मसा की निश्रा में सामूहिक पारणा महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
पत्रिका लेखन में चांदमल वीरानी, सागर मल वीरानी, पारस वीरानी, पंकज विरानी सोरभ वीरानी, अंकित वीरानी, गौतम वीरानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, स्थानकवासी संघ के सरंक्षक कमलेश ढेलावत, सुरेंद्र डूंगरवाल, मनीष बाबेल, शेरसिंह पारख, आनन्द सालेचा, हस्तीमल सेठिया, अनिल मारु, अशोक लोढ़ा, मनोज पारख, संतोष जैन, कैलाश बाफना, रत्नेश सेठिया, अखिलेश जैन, बाबूलाल सिंघवी, विनोद सिंघवी, अशोक जैन, कमलेश दुग्गड़, अनूप मेहता, धर्मेंद्र मारु, टिकलू सिंघवी, कुलदीप नाहर, कोस्तुभ डांगी, अतुल सेठिया सहित समाज जन व्यापारी उपस्थित थे।
