महर्षि गौतम जन्मोत्सव: गुर्जर गौड़ समाज ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

चित्तौड़गढ़। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा गोतमेश्वर महादेव और मोहन नगर स्थित मंदिरों में महर्षि गौतम जन्मोत्सव व हिंदू नववर्ष धूमधाम से मनाया गया। दो दिवसीय आयोजन के तहत सुंदरकांड पाठ, हवन, पूजन और फाग उत्सव के कार्यक्रम हुए। समाज के युवाओं ने बिरला हॉस्पिटल के बाहर प्रसाद वितरण किया और नंदिनी गौशाला में गोवंश को हरा चारा खिलाया। दोपहर में आयोजित परिचय सम्मेलन में समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

Next Story