महिला मंडल ने फागोत्सव के साथ 16 श्रृंगार प्रतियोगिता का आयोजन


प्रेस नोट

कुंभा नगर महिला मंडल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फागोत्सव मनाया गया आयोजक प्रेमलता महंत ने बताया कि पुलिस लाइन दुर्गा माताजी के मंदिर के प्रांगण में फाग, 16 श्रृंगार प्रतियोगिता व राधा कृष्ण बनो प्रतियोगिता के साथ सामूहिक स्नेह भोज का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम के आरंभ में सभी अतिथियों व निर्णायक महोदया का ऊपरना ओढा कर विमला शर्मा,अपर्णा चौधरी, इंदिरा कुमावत,रेखा जैन, रेशम चौहान ने स्वागत किया। तत्पश्चात उषा सोनी और रेखा व सभी महिलाओं ने भजनों गुलाल और फूलों के साथ ठाकुर जी व माताजी के साथ होली खेली । प्रतियोगिता के निर्णायक प्रमिला चोपड़ा व अरुणा चोपड़ा ने 16 श्रृंगार के साथ होली मनाने के पीछे वैज्ञानिक व पौराणिक कारण तथा बासोड़ा क्यों मनाया जाता है तथा फागोत्सव क्यों मनाया जाता है जैसे प्रश्न पूछ कर प्रतियोगिता संपन्न कराई।

इस प्रतियोगिता में प्रथम गायत्री राव, द्वितीय मीनू कुमावत तथा तृतीय स्थान पर दो प्रतिभागी लुभना महंत, युवि कुमावत रही। शेष सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

महिला मंडल के परिवार के सभी छोटे बच्चे राधा- कृष्ण का रूप धर के आए उन्हें भी पुरस्कृत किया गया। अंत में स परिवार स्नेह भोज हुआ। कार्यक्रम में पुष्पा आसनानी, राजेश सोनी ,गायत्री सोनी, मंजू शर्मा, उषा सोनी सुमन बल्दवा, रिंकू खटोर, प्रमिला सोमानी, सायरी जी, अनु सोमानी , रंजू जैन, मनीषा राठौर आदि सभी ने पूरे उत्साह व उमंग से इस कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

Next Story