अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर महिला मंडल का विशेष योगाभ्यास हुआ

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर महिला मंडल का विशेष योगाभ्यास हुआ
X

चित्तौड़गढ़ |अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल एवं शहर की अनेक मातृशक्तियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। यह योगाभ्यास रामरखी होटल परिसर, चित्तौड़गढ़ में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर योगा ट्रेनर पूर्णिमा अजमेरा ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाते हुए उनकी उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा वीणा दशोरा, भाजपा जिला मंत्री संजू लढ्ढा, नगर मंडल अध्यक्ष इंदिरा सुखवाल, नगर महामंत्री प्रेम लोट, पार्षद रमा शर्मा, मंजू पितलिया, जया कंवर, राखी राव, देवकी साहू, रानी मुंदड़ा, अलका मुंदड़ा, सीमा भंडारी, अंकिता मुंदड़ा, स्नेहा भराड़िया, सुमित्रा तोषनीवाल, आकांक्षा ईनाणी, दीप्ति ईनाणी, मिथिलेश अग्रवाल, प्रभा शर्मा, रिद्धि झंवर, सीमा मंडोवरा, अंतिमा जायसवाल, अंजू कलंत्री, चंदा समदानी, निर्मला समदानी, नीलू गुप्ता एवं अंशु भंडारी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। इस मौके पर योग अभियान के संभाग प्रभारी श्रवण सिंह राव ने योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी सुदृढ़ होता है। कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ जिला योग संयोजक गोवर्धन जाट, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, लोकेश त्रिपाठी, धीरज सुखवाल सहित शहर की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर योग के प्रति अपनी जागरूकता और प्रतिबद्धता को दर्शाया।

कार्यक्रम का समापन 'योग करें, निरोग रहें' के संकल्प के साथ हुआ।

Next Story