जौहर श्रद्धांजलि समारोह का मुख्य आयोजन आज, सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री शेखावत देंगे श्रद्धांजलि

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ के गौरवशाली इतिहास और आन-बान-शान के प्रतीक 'जौहर श्रद्धांजलि समारोह' के तीन दिवसीय आयोजन का मुख्य समारोह आज आयोजित हो रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित देश-प्रदेश की कई दिग्गज हस्तियां वीर वीरांगनाओं को नमन करने चित्तौड़गढ़ पहुँच रही हैं।
जौहर स्थल पर दी जाएगी श्रद्धांजलि
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह करीब 11:00 बजे हेलीकॉप्टर से चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगे। वे विश्व प्रसिद्ध चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित जौहर स्थल पर जाकर उन अमर वीरांगनाओं को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, जिन्होंने अपनी आन की रक्षा के लिए हंसते-हंसते अग्नि को गले लगा लिया था। इसके पश्चात शहर के ईनाणी सिटी सेंटर में आयोजित मुख्य श्रद्धांजलि सभा में वे सम्मिलित होंगे।
देशभर से जुटेंगे गणमान्य
इस भव्य समारोह में केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ प्रदेश के कई सांसद, विधायक और देश के कोने-कोने से आए गणमान्य अतिथि भाग लेंगे। प्रशासन और जौहर स्मृति संस्थान द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
इतिहास के वो तीन महान जौहर
चित्तौड़गढ़ की पावन धरा अपनी अस्मत और आन-बान की रक्षा के लिए हुए तीन ऐतिहासिक जौहरों की गवाह रही है:
रानी पद्मावती का जौहर: सबसे प्रमुख जौहर रानी पद्मावती के नेतृत्व में हुआ, जिसमें 16,000 से अधिक महिलाओं ने अपनी मर्यादा की रक्षा के लिए जौहर की अग्नि में खुद को समर्पित कर दिया था।
आज का यह आयोजन उन्हीं अमर बलिदानियों की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है, जो देश भर के लिए प्रेरणा का केंद्र है।
