संतोष ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल खेलने के बाद निंबाहेड़ा लौटे मनदीप सिंह का पूर्व मंत्री आंजना ने किया स्वागत

संतोष ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल खेलने के बाद निंबाहेड़ा लौटे मनदीप सिंह का पूर्व मंत्री आंजना ने किया स्वागत
X



निंबाहेड़ा | संतोष ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में राजस्थान टीम में खेलकर निंबाहेड़ा लौटे जिला फुटबॉल संघ चित्तौड़गढ़ के खिलाड़ी मनदीप सिंह सोलंकी का पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने स्वागत किया।

निंबाहेड़ा के कॉलेज मैदान में शुक्रवार को उदय खेल महोत्सव के समापन समारोह के दौरान जिला फुटबॉल संघ चित्तौड़गढ़ के संरक्षक एवं पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना,पूर्व एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी,पूर्व प्रधान मनोहर लाल आंजना,जिला फुटबॉल संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष पूरण आंजना ने मनदीप सिंह सोलंकी पिता सूर्यप्रकाश सिंह सोलंकी का उपर्णा ओढ़ाकर एवं बुके भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

जिला फुटबॉल संघ सचिव फैसल खान ने बताया कि राजस्थान फुटबॉल टीम ने असम में चल रही संतोष ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप मैचों में शानदार परफोर्मेंस करके 55 वर्ष बाद संतोष ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में जगह बनाई। राजस्थान टीम में जिला फुटबॉल संघ चित्तौड़गढ़ के दो होनहार खिलाड़ी मनदीप सिंह सोलंकी(निंबाहेड़ा)और शुभम सिंह(रावतभाटा) ने भी अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। संतोष ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मैच खेलकर शुक्रवार को मनदीप सिंह सोलंकी निंबाहेड़ा लौटे। खेलप्रेमियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा, छोटीसादड़ी पंचायत समिति उप प्रधान विक्रम आंजना, क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाल आंजना,चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम झंवर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सम्पत लाल धाकड़,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष भोपराज टांक,निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस संगठन महासचिव रवि प्रकाश सोनी, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष मनोज पारख, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, चित्तौड़गढ़ जिला विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सोलंकी,छोटीसादड़ी नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमृत बंडी,छोटीसादड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश जाट, रावतभाटा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पारस जैन बोराव, महिला प्रदेश कांग्रेस महासचिव वंदना शर्मा,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष जसोदा पुरोहित,गंगरार ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष परमेश्वर जाट,गंगरार पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि रवींद्र सिंह राणावत,बेगूं नगर पालिका के पालिका उपाध्यक्ष प्रिंस बाबेल, पार्षद नरेंद्र पुरोहित, ग्राम पंचायत लालास के सरंपच शंकर जाट, राजेंद्र खोईवाल,पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष वर्दीचंद आंजना,पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोवर्धनलाल आंजना, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मेहबूब खान पीथलवड़ी, बब्बू खान अम्बावली, चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गोपाल जाट, सचिव नुसरत खान, किशनलाल आंजना गोमाना, गोविंद कुमावत, जलोदा जागीर, निंबाहेड़ा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पिंकेश जैन, विक्रम अहीर, सूर्यप्रकाश सोलंकी, आज़ाद बापू,जीवन आंजना, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत जाट, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोमिल चौधरी, छोटीसादड़ी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष गुलाब धाकड़, लसड़ावन कांग्रेस मंडल अध्यक्ष विक्रम अहीर, केली कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पिंकेश जैन, अरनिया जोशी ग्राम पंचायत सरपंच गजेंद्र पालीवाल, नगर कांग्रेस कमेटी महासचिव दिग्वेंद्र प्रताप सिंह जादोन, नितेश आंजना, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़, साजन सोनी, मुकेश धाकड़, संजय उपाध्यक्ष, आशीष टांक, गणपत आंजना, उबैद खान, समरथ रैगर, आदित्य पहाड़िया, विकास धाकड़ संतोषपुरिया, आशुतोष टांक सहित निंबाहेड़ा एवं छोटीसादड़ी क्षेत्र के युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

Next Story