मरम्मत कार्य हेतु मेडीखेड़ा फाटक 2 दिन बंद रहेगा

By - vijay |21 Feb 2025 9:50 PM IST
चित्तौड़गढ़, । अजमेर -चित्तौड़गढ़ खंड पर डेट- चंदेरिया स्टेशनों के बीच स्थित समपार फाटक संख्या 81 जिसे मेडीखेड़ा फाटक के आवश्यक रेल मरम्मत कार्य करने हेतु 22 फ़रवरी से 23 फ़रवरी 2025 तक बन्द रहेगा।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर ने बताया कि इस अवधि में उक्त समपार फाटक से गुजरने वाले आमजन रोड यातायात के लिए समपार फाटक सं 82 (मेडीखेड़ा फाटक छोटी) एवं 83 (आजोलिया का खेड़ा फाटक) का उपयोग कर सकेंगे।
Next Story
