स्वच्छ’ अभियान को लेकर बैठक

X
By - vijay |16 Feb 2026 11:00 PM IST
चित्तौडग़ढ़ / श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल के अध्यक्ष जानकी दास वैष्णव की अध्यक्षता एवं कार्यपालक अधिकारी प्रभा गौतम के मार्गदर्शन में ‘स्वच्छ मंडफिया’ अभियान के अंतर्गत दुकानदारों, होटल एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी व्यापारियों को अपने संस्थानों पर कचरा पात्र रखने, कचरे का उचित निस्तारण करने तथा संस्थान के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही व्यापार मंडल के गठन एवं बड़े संस्थानों को अपने कचरे का स्वयं निस्तारण करने के लिए भी निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर सभी व्यवसायियों से स्वच्छ व सुंदर मंडफिया बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया गया।
Next Story
