गायत्री शक्तिपीठ में टिन शेड निर्माण हेतु विधायक आक्या को सौंपा ज्ञापन, यूआईटी सचिव को दिए निर्देश

चित्तौड़गढ़, : गायत्री शक्तिपीठ ट्रस्ट मंडल एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मंगलवार प्रातः क्षेत्रीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शक्तिपीठ परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु टिन शेड लगवाने की महत्वपूर्ण मांग रखी गई।
प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुनते हुए विधायक आक्या ने जनहित के इस कार्य हेतु तुरंत प्रभाव से सचिव, यूआईटी (UIT) चित्तौड़गढ़ को पत्र प्रेषित कर कार्य संपादन के निर्देश जारी किए।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:
भेंट के दौरान मुख्य प्रबंध ट्रस्टी देवी लाल प्रजापति, सहायक प्रबंध ट्रस्टी श्रीमती किरण यादव, जिला समन्वयक नवीन माली, ट्रस्टी गायत्री धाकड़, प्रभा पालीवाल तथा सक्रिय कार्यकर्ता शीशराम यादव एवं चंद्रशेखर पालीवाल उपस्थित रहे।
निर्माण प्रकोष्ठ की अगुवाई:
उल्लेखनीय है कि यह समस्त प्रक्रिया राजन माली (प्रचार-प्रसार एवं निर्माण प्रकोष्ठ प्रभारी) के नेतृत्व में संचालित की गई। ट्रस्ट मंडल ने विधायक महोदय द्वारा त्वरित कार्यवाही करने पर उनका आभार व्यक्त किया।
