प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव 19 मार्च को भीलवाड़ा के दौरे पर; जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

चित्तौड़गढ़, । राज्य मंत्री, सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल अधिकारिता विभाग जिला प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार एवं जिला प्रभारी सचिव
वी. सरवण कुमार, शासन सचिव एवं आयुक्त, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 19 मार्च को चित्तौड़गढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक ने बताया कि जिला प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार एवं जिला प्रभारी सचिव की अध्यक्षता में
जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में महत्वपूर्ण योजनाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
बैठक में हीट वेव (लू) से निपटने की तैयारियां, ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था एवं कंटीजेंसी प्लान का क्रियान्वयन, एलपीजी की उपलब्धता, 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले स्वच्छता अभियान की तैयारियां, बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन एवं भूमि आवंटन की प्रगति पर चर्चा की जाएगी।
इसके अतिरिक्त राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवेदनाओं के निस्तारण एवं संतुष्टि प्रतिशत बढ़ाने, आगामी जनगणना कार्यों की तैयारियों, ग्राम स्तरीय योजनाओं के निर्माण तथा ‘हरियालो राजस्थान’ एवं ‘नमो नर्सरी’ कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी।
