प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक

प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक
X

चित्तौड़गढ़। जिला प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला परिषद सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी सचिव वी. सरवन कुमार और कलेक्टर आलोक रंजन भी मौजूद रहे।

पेयजल समीक्षा: मंत्री ने गर्मी के मद्देनजर 'समर कंटींजेंसी प्लान', टैंकर प्रबंधन और खराब हैंडपंपों की मरम्मत के निर्देश दिए।

बजट घोषणाएं: वर्ष 2024 से 2027 तक की बजट घोषणाओं, भूमि आवंटन और लंबित कार्यों की समीक्षा की गई।

जनसुनवाई: संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों, जाति प्रमाण पत्र और छात्रवृत्ति जैसे मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने को कहा।

बैठक के बाद अतिथियों ने कलेक्ट्रेट में राजस्थान दिवस पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Next Story