गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम का चित्तौड़गढ़ दौरा

चित्तौड़गढ़, । राजस्थान सरकार में गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम 25 जून को एक दिवसीय चित्तौड़गढ़ दौरे पर रहेंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम ने बताया कि यात्रा कार्यक्रम के अनुसार गृह राज्य मंत्री 25 जून की प्रातः 6:20 बजे जयपुर से रेलमार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12:50 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगे। राज्य मंत्री बेढम इसके पश्चात चित्तौड़गढ़ में आयोजित "लोकतांत्रिक सैनानी सम्मान समारोह" में भाग लेगे।
इसके उपरांत मंत्री की अध्यक्षता में दो महत्वपूर्ण विभागीय बैठकों का आयोजन होगा।
जिला स्तरीय पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक – समय: अपराह्न 04:00 बजे पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक – समय: सायं 06:00 बजे
राज्य मंत्री रात्रि विश्राम चित्तौड़गढ़ में करेंगे तथा 26 जून 2025 (गुरुवार) को रात्रि 12:20 बजे चित्तौड़गढ़ से रेल द्वारा जयपुर प्रस्थान कर जाएंगे ।
