विधायक आक्या नानी बाई का मायरा एवं गौ पुष्टि महायज्ञ में हुए सम्मिलित

चित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या रविवार को विजयपुर के श्री नृसिंह गौशाला में आयोजित तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा एवं गौ पुष्टि महायज्ञ में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होने गौलोकवासी वैष्णव दासजी महाराज व व्यासपीठ का पुजन अर्चन किया। उन्होने अजमेर से पधारे कथावचक गौरव व्यास से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए सर्वत्र खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने कथा का भी लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर आकोला मंहत रामस्नेही दास महाराज ने अपने सत्संग में सभी को गौमाता की सेवा से मिलने वाले पुण्य पर प्रकाश डाला। कथावाचक गौरव व्यास ने नानी बाई को मायरो की कथा में नरसी मेहता की निस्वार्थ भक्ति, गोशाला में भजन-कीर्तन और भगवान कृष्ण के प्रति अटूट आस्था का वर्णन किया। कथावाचक ने भक्तों को सांवरिया सेठ की महिमा, नरसी जी के सरल जीवन और उनके परिवार के प्रति अटूट विश्वास की कहानी सुनाई। इससे पूर्व दिन की शुरुआत गणेश वंदना और भजन कीर्तन से हुई। यज्ञाचार्य पं राकेश शास्त्री, पं रामचन्द्र तिवारी, पं अरविंद शर्मा के मंत्रोच्चार के साथ गौ पुष्टि महायज्ञ हुआ। विधायक आक्या ने विजयपुर ग्रामवासियों को गोशाला को भव्य ओर दिव्य बनाने में हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर शैलेन्द्र झंवर, कैलाश चन्द्र लढ्ढा, श्यामलाल शर्मा, दिग्विजय सिंह, महेश चन्द्र लढ्ढा, बालकृष्ण शर्मा, भगवत सिंह, बंशीलाल मुंदड़ा, सुनिल चेचाणी, प्रवीण टांक, गोविन्द तोषनीवाल, संजय शर्मा, शिवलाल शर्मा, कालु चेचाणी, लोकेन्द्रसिंह, युवराज सिंह, बनवारी माली, सुनिल गुर्जरगोड, नवीन सारथी, बाबु मूंदडा सहीत बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Next Story