निंबाहेड़ा में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर विधायक कृपलानी ने किया औचक निरीक्षण

निंबाहेड़ा में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर विधायक कृपलानी ने किया औचक निरीक्षण
X

निंबाहेड़ा। निंबाहेड़ा नगर परिषद द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्थापित किए गए सीसीटीवी कैमरों के संचालन की समीक्षा हेतु कस्बा चौकी स्थित कंट्रोल रूम का शनिवार को देर सायं पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक चंद कृपलानी ने औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में स्थापित मॉनिटरिंग सिस्टम, कैमरों की कार्यप्रणाली तथा विभिन्न प्रमुख स्थानों पर लगाए गए कैमरों की कवरेज की जानकारी ली। अधिकारियों से सीसीटीवी संचालन, रिकॉर्डिंग व्यवस्था और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कैमरे नियमित रूप से क्रियाशील रहें, तकनीकी खामियों का समय पर समाधान किया जाए तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने पर भी जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, महामंत्री देवकरण समदानी, उपाध्यक्ष गोपाल पंचोली, अंतरिक्ष साहू सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Story