विधायक कृपलानी ने किया निर्माणाधीन महुडिया सड़क का निरीक्षण

विधायक कृपलानी ने किया निर्माणाधीन महुडिया सड़क का निरीक्षण
X

निम्बाहेड़ा। पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक चंद कृपलानी शुक्रवार को छोटीसादड़ी क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान विधायक कृपलानी ने छोटीसादड़ी से महुडिया की निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कर ठेकेदार व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक कृपलानी के साथ प्रतापगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश गोपावत, वर्दीचंद धाकड़, मंडल महामंत्री राजकुमार जणवा, अमृत कुमावत आदि भाजपा नेता उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक चंद कृपलानी की अनुशंसा पर राज्य सरकार स्वीकृत निम्बाहेड़ा विधानसभा के छोटीसादड़ी से महुडिया सड़क 5 करोड़ की लागत से सीसी रोड का निर्माण करवाया जा रहा है।

Tags

Next Story