विधायक कृपलानी ने किया टी-शर्ट का विमोचन, खेल मैदान निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

विधायक कृपलानी ने किया टी-शर्ट का विमोचन, खेल मैदान निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश
X


निम्बाहेड़ा।

निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में 17 नवम्बर से आयोजित होने वाले ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल महोत्सव-2025 का आज भव्य शुभारंभ होगा। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने महोत्सव की विशेष टी-शर्ट का विमोचन किया तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

महोत्सव के शुभारंभ समारोह में सांसद सी.पी. जोशी एवं पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर मौजूद रहेंगे। महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

रविवार को महाविद्यालय प्रांगण में आयोजन स्थल के निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक अशोक नवलखा, निम्बाहेड़ा विधानसभा खेल प्रभारी एवं पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, सीबीईओ अरविंद मूंदड़ा, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, जिला प्रवक्ता मानवेन्द्र सिंह चौहान, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़, नगर मंत्री रतन वैष्णव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

खिलाड़ियों के टी-शर्ट का हुआ विमोचन

इससे पूर्व स्थानीय भाजपा कार्यालय पर सायं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के द्वारा सांसद खेल महोत्सव-2025 में खेलने वाले खिलाडियों के लिए टी-शर्ट का विमोचन भी संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पंस प्रधान बगदीराम धाकड़, नितिन चतुर्वेदी, कपिल चौधरी, अशोक जाट, राजेंद्र सिंह शक्तावत, पंस विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल खटीक, जिला मंत्री शौकीन चपलोत, नगर मंत्री धर्मपाल जाट, वरिष्ठ नेता विशाल सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Story