राजस्थान कायस्थ महासभा की मासिक बैठक चित्तौड़ किले पर हेरीटेज रिजॉर्ट पर आयोजित की

राजस्थान कायस्थ महासभा की मासिक बैठक चित्तौड़ किले पर हेरीटेज रिजॉर्ट पर आयोजित की
X


चित्तौडगढ । राजस्थान कायस्थ महासभा की मासिक बैठक चित्तौड़ किले पर हेरीटेज रिजॉर्ट पर आयोजित की गई महामंत्री बृजेश ने बताया कि राजस्थान कायस्थ इ महासभा की बैठक जय प्रकाश भटनागर व शैलेंद्र निगम के मुख्य आतिथ्य व जिला अध्यक्ष अनिल भटनागर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

राजस्थान कायस्थ महासभा के संभाग प्रभारी शैलेंद्र निगम ने बैठक की रूपरेखा तय करने की बात कही सवहीं जिला अध्यक्ष अनिल भटनागर ने विचार व्यक्त करते हुए बताया की आगामी दिनों में राजस्थान कायस्थ महासभा द्वारा सामाजिक ,सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।

महामंत्री जयश भटनागर ने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को एक साथ रहने व समाज को संगठित रहने पर जोर दिया स आज की बैठक में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व समाज को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए विचार व्यक्त किये।

आज की बैठक में डॉक्टर नीरज निगम, आदित्य सक्सेना, रितेश सक्सेना, हर्षल निगम, विवेक भटनागर, ध्रूव भटनागर, अभीजय निगम, अश्विन भटनागर, विजया निगम, शानू सक्सेना, मुक्ता भटनागर, जय श्री भटनागर ,मधु भटनागर, डॉ निधि निगम,रिद्धि निगम, प्रियंका सक्सेना, नम्रता भटनागर, प्रतिभा सक्सेना आदि समाज जन उपस्थित थे।

Next Story