सांसद सी.पी. जोशी ने किया अफीम तौल केंद्र का निरीक्षण, किसानों से किया संवाद

चित्तौड़गढ़। सांसद सी.पी. जोशी ने रविवार को अफीम तौल केंद्र के प्रथम दिवस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में अफीम नीति में क्रांतिकारी सुधार हुए हैं। पहले लाइसेंसों की संख्या 18-20 हजार थी, जो अब बढ़कर एक लाख से अधिक हो गई है। उन्होंने बताया कि अब नई तकनीक से मोबाइल पर ही लाइसेंस उपलब्ध होंगे और एनडीपीएस मामलों में कोर्ट से बरी किसानों को भी लाइसेंस देने का निर्णय लिया गया है। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा एवं नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी भी मौजूद रहे।

Next Story