हर व्यक्ति को धर्म की बाते सुनना और दिल दिमाग में उतारना जरूरी मुनि विजय

चित्तौड़गढ़ दिवाकर स्वाध्याय भवन मैं मंगलवार को प्रवचन देते हुए धर्म की प्रतिमूर्ति छोटे दिवाकर जी के नाम से प्रसिद्ध धर्म मुनि जी ने कहा कि व्यक्ति के साथ धन दौलत पैसा परिवार कुछ भी जाने वाला नहीं है व्यक्ति के साथ केवल उसके द्वारा किए गए कर्म और उसके द्वारा किए गए धार्मिक कार्य यही उसके साथ जाने वाले हैं मनुष्य के सत्कर्म होते हैं तब ही उसे स्वस्थ शरीर और जैन धर्म में जैन परिवार में जन्म मिलता है प्रभु महावीर के सिद्धांतों और उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर डाकू और अपराधी भी अपने कर्मों की निर्जला कर सकता है गुरुदेव ने आगे अपने प्रवचनों में कहा कि पहले के समय में अतिथि देवो भव होता था और घर पर मेहमान आने पर घर के सदस्य खुश होते थे और मेहमान को भगवान का दर्जा देते थे और उसका आदर सम्मान करते थे लेकिन वर्तमान समय में अतिथि बोझ हो गया है और अतिथि के आने पर आज परिवार के सदस्य उसका वह सत्कार नहीं करते हैं जो पहले किया जाता था आज व्यक्ति की मानसिकता बहुत संकीर्ण हो गई है आज लोगों को मेहमान रिश्तेदार बोझ लगने लग गए है धर्म सभा में प्रवचन देते हुए प्रखर वक्ता केशव विजय मुनि ने कहा संसार में रहते रहते मनुष्य पत्थर के समान हो गया है जिस प्रकार पत्थर पर पानी डालने पर पानी पत्थर के भीतर नहीं जाता है उसी प्रकार आज लोगों को ज्ञान की बातें धर्म की बातें कहने पर धर्म की बातें उसके जीवन में नहीं उतरती है आज परिवार में विषमता बढ़ती जा रही है और यह विषमता विरोध को जन्म दे रही है और यह विरोध विभाजन और वेर को जन्म दे रहा है जिसके कारण पूरे संसार में हिंसा बढ़ती जा रही है और इन सबसे बचने के लिए सुयोग और गुरुजनों की भक्ति और स्वाध्याय करना चाहिए धर्म सभा में बाहर से पधारे हुए सभी धर्म प्रेमी बंधुओ का स्वागत और अभिनंदन संघ के प्रचार प्रसार मंत्री विनय कुमार मारू ने किया एवं 24 घंटे के नबकार मंत्र के जाप में सहभागिता करने के लिए संघ के अध्यक्ष किरण जी डांगी महामंत्री राजेश जी सेठिया ने आग्रह किया और बाहर से पधारे सैकड़ों गुरु भक्तों को स्वागत किया

Next Story