संगीतमय श्री सत्यनारायण व्रत कथा सेगवा हाउसिंग बोर्ड में

By - vijay |6 March 2026 12:18 PM IST
चितौड़गढ़- 7 मार्च 2026 दोपहर 12 बजे से श्री परशुराम भागवत सेवा समिति चितोड़गढ़ के तत्वाधान में संगीतमय श्री सत्यनारायण व्रत कथा व्यास -भागवताचार्य पंडित जनार्दन मौड़ के मुखार विन्द से जमुना शंकर गर्ग के निवास 10 बी पानी की टंकी के पास सैगवा हाउसिंग बोर्ड चित्तौड़गढ़ रखा गयी है आयोजन से जुड़े नवीन गर्ग ने बताया की भगवान श्री सत्यनारायण का दरबार सजाया जाएगा जिसमें संगीतमय सत्यनारायण व्रत कथा एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा कथा के बाद महाआरती की जाएगी एवं आप सभी पधार कर प्रभु गुणगान व भक्ति का रस पान करे !
Next Story
