पेंशन कानून के विरोध में 25 मार्च को देशव्यापी प्रदर्शन

चित्तौड़गढ़। राजस्थान पेंशनर समाज के प्रदेश आह्वान पर 25 मार्च को पेंशन संबंधी 'काले कानून' के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा ने बताया कि पेंशनर काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे और जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने सभी पेंशनर बंधुओं को प्रातः 11 बजे पेंशनर कार्यालय पहुंचने का आग्रह किया है।

Next Story