निम्बाहेड़ा में नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन की नई कार्यकारिणी का गठन

निम्बाहेड़ा। नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन, राजस्थान शाखा निम्बाहेड़ा की बैठक नगर परिषद निम्बाहेडा के सभा भवन में मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक का संचालन महेन्द्र गायरी की संरक्षता में हुआ, वहीं प्रांतिय संरक्षक रिछपाल सिंह चौधरी और वरिष्ठ कर्मचारी रामगोपाल सेन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित कर्मचारियों की सर्वसम्मति से रामेश्वर सिंह मीणा को अध्यक्ष और पुष्पेन्द्र सिंह चौहान को महामंत्री के पद पर निर्वाचित किया गया। फेडरेशन अध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने बताया कि सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया है।

नई कार्यकारिणी में संरक्षक रिंकू सिंह चौधरी, उप संरक्षक कपिल जूनेजा, सलाहकार महेन्द्र गायरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत, उपाध्यक्ष शनि कुमार गोरण, कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द्र धोबी, वरिष्ठ सचिव रामगोपाल सेन, संयुक्त सचिव मुकेश जाट, संयुक्त मंत्री अनिता मोदी, संगठन मंत्री हितेश लालन, मीडिया प्रभारी महेश चौहान और सदस्य मोहम्मद इस्माईल, पर्वतसिंह राणावत, तेजप्रकाश माली, गणेश प्रजापत, आसिम हुसैन, लीला बाई शामिल हैं।


Tags

Next Story