ओबीसी प्रकोष्ठ में नव नियुक्त कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों ने पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की

जयपुर स्थित सिविल लाइन्स में राजस्थान सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव से कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गेहरूगिरी गोस्वामी के नेतृत्व में कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्षों ने मुलाकात की. प्रवक्ता भेरूलाल पुरबिया ने बताया कि कांग्रेस नेताओं से यह शिष्टाचार मुलाकात संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए की गई है आगामी चुनावों में ओबीसी वर्ग की भागीदारी एवं आने वाले निकाय एवं पंचायत राज चुनावों को लेकर सार्थक चर्चा हुई दोनो नेताओं का नियुक्ति पर आभार जताया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव ने नवनियुक ब्लॉक अध्यक्षों को राजनीतिक गुर देते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत देने का आव्हान किया।
मुलाकात करने में ओबीसी जिला उपाध्यक्ष पृथ्वीराज जी गुर्जर सोनियाना, जिला उपाध्यक्ष शिव लाल गुर्जर, कपासन ओबीसी कांग्रेस नगर अध्यक्ष राकेश आचार्य, डूंगला ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष शंकरलाल गुर्जर, बड़ीसादड़ी ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष देवी लाल धाकड़, चित्तौड़गढ़ ग्रामीण ओबीसी अध्यक्ष रतन लाल जाट, बेगूं रावतभाटा ओबीसी ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष मनोज धाकड़, बेगूं ओबीसी नगर अध्यक्ष देवराज गुर्जर, गंगरार - पारसोली ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष शंकर जाट साथ रहे।
