भाजपा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान को लेकर निम्बाहेड़ा विधानसभा संयोजक मनोनीत

निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान को लेकर सांसद, जिले के विधायक एवं जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी की सहमति से अभियान के जिला संयोजक बद्रीलाल जाट ने अभियान के लिए चित्तौड़गढ़ जिले के विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की है। जिसमें पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी की सहमती से रत्नेश छाजेड़ को इस अभियान का निम्बाहेड़ा विधानसभा संयोजक मनोनीत किया।

जिला संयोजक बद्रीलाल जाट ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल राठौड़ का अभिनव अभियान है। अभियान को धरातल पर उतारने के लिए सरकार के समस्त विभाग, जनप्रतिनिधि अभियान से जुड़कर आमजन को साथ लेकर मूर्त रूप देने का कार्य करेंगे।

Next Story