निंबाहेड़ा एन.एस.यू.आई.ने शहीद दिवस पर वीर शहीदों को याद किया

निंबाहेड़ा एन.एस.यू.आई.ने शहीद दिवस पर वीर शहीदों को याद किया
X



निंबाहेड़ा| निंबाहेड़ा में यहां स्थित डॉ अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में रविवार को सुबह एन.एस.यू.आई. परिवार के सदस्यों ने भारत के महानायक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद वीर भगतसिंह, सुखदेव एवं राजगुरु की आदमकद प्रतिमाओ पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए

शहीद दिवस के अवसर पर निंबाहेड़ा में यहां स्थित डॉ अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में भारत के महानायक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद वीर भगतसिंह,सुखदेव एवं राजगुरु की आदमकद प्रतिमाओं पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एन.एस.यू.आई. परिवार के सदस्यों ने रविवार को सुबह यहां महाविद्यालय परिसर में स्थित उद्यान में वीर शहीदों की प्रतिमाओ पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर तथा उन्हें नमन करते हुए याद किया।

शहीद दिवस के अवसर पर भंवरसिंह शक्तावत,नवरत्न प्रजापत,सूरज मीणा, समीर मीणा,राहुल गवारिया,विक्की चोपड़ा,ब्रिजेश धाकड़,राघव लड्डा एवम् शिवम् मेघवाल इत्यादि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एन.एस.यू.आई. परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे,सभी ने शहीद दिवस के अवसर पर यहां महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद वीर भगत सिंह,सुखदेव,एवं राजगुरु अमर रहे के गगन भेदी नारे लगाए।

Next Story