निंबाहेड़ा की बेटी डॉ. हिमानी सोलंकी का एमडी एनेस्थीसिया में चयन

निंबाहेड़ा की बेटी डॉ. हिमानी सोलंकी का एमडी एनेस्थीसिया में चयन
X

निंबाहेड़ा | क्षेत्र के बड़ोली निवासी डॉ. हिमानी सोलंकी ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एमडी एनेस्थीसिया में चयन पाकर जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में हुआ है, जिससे परिवार और क्षेत्र के चिकित्सा जगत में खुशी की लहर है।

एमबीबीएस के बाद भीलवाड़ा में दी सेवाएं

डॉ. हिमानी ने अपनी प्रारंभिक चिकित्सा शिक्षा (एमबीबीएस) वर्ष 2016 से 2022 के बीच पेसिफिक मेडिकल कॉलेज उदयपुर से पूर्ण की। शिक्षा पूर्ण करने के बाद उन्होंने भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में मेडिकल ऑफिसर के रूप में दो वर्षों तक अपनी सराहनीय सेवाएं प्रदान कीं। उनकी इस नई उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है।

देश सेवा में समर्पित है परिवार

डॉ. हिमानी के पति मनिंदर सिंह चौहान भी पेशे से चिकित्सक हैं और वर्तमान में देश की सीमाओं की रक्षा में जुटे हैं। डॉ. मनिंदर पिछले दो वर्षों से सीमा सुरक्षा बल (BSF) में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर असम में तैनात रहकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चिकित्सा और देश सेवा के प्रति समर्पित इस परिवार की उपलब्धि पर बड़ोली गांव को गर्व है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455

Next Story