अब महिलाऐं होंगी आत्म निर्भर, सोफ्ट टाॅयज बनाने का प्रशिक्षण किया प्राप्त

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा आर सेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान), चित्तोड़गढ़ द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से संस्थान में दिये जा रहें 14 दिवसीय साॅफ्ट टाॅय बनाना और बेचना प्रशिक्षण के निःशुल्क प्रशिक्षण का समापन समारोह का आयोजन दिनांक 12.02.2026 गुरूवार को संस्थान में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा से अग्रणी जिला प्रबंधक परेश के. टांक, राजस्थान ग्रामीण आजिविका विकास परिषद सिंहपुर से क्लस्टर प्रभारी रणजीत सेन थे।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक अमित चौधरी, एफ.एल.सी. विष्णु दत्त, फैकल्टी सत्यनारायण कुमावत, कार्यालय सहायक, अखिलेश परिहार, राजस्थान ग्रामीण आजिविका विकास परिषद सिंहपुर, ए.आर.पी. लक्ष्मण रेगर एवं उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षणार्थियों को इस प्रशिक्षण का लाभ लेकर अपने पैरो पर खडे़ होने का सुझाव दिया। साथ ही बताया कि स्वरोजगार हेतु हर प्रकार से राजिविका द्वारा सहायता की जायेगी। सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया। एवं संस्थान द्वारा दिये गये प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की। प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षण के दौरान बनाये गये साफ्ट टाॅय का अवलोकन भी किया।
फैकल्टी सत्यनारायण कुमावत ने प्रशिक्षण के उपरान्त निरन्तर अभ्यास कर एक सफल उद्यमी बनने पर जोर दिया। संस्थान की ओर से सभी प्रतिभागियो को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दी।
मास्टर ट्रेनर सुनिता अग्रवाल ने प्रतिभागियों को टेड्डी, हेंगिंग, पाण्डा, मन्की, डाॅग, पर्स इत्यादि सिखाया।
ईडीपी एसेसर बी.एल.सोनी एवं डोमेन एसेसर नन्दिता शर्मा द्वारा प्रशिक्षणार्थियों का मुल्यांकन एवं प्रमाणन किया गया।
अन्त में फैकल्टी, ने मुख्य अतिथि को धन्यवाद दिया।
