एन एस यू आई परिवार निम्बाहेड़ा ने परीक्षा नियंत्रक के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा

एन एस यू आई परिवार निम्बाहेड़ा ने परीक्षा नियंत्रक के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा
X

निंबाहेड़ा मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा जारी बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम में त्रुटियों को लेकर निंबाहेड़ा एन एस यू आई परिवार ने परीक्षा नियंत्रक के नाम डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य को शनिवार को सौंपा ज्ञापन ।

एन एस यू आई कार्यकर्ताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि हाॅल ही में मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा जारी बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा के जो परिणाम जारी किए गए उनमें सभी महाविद्यालयों मे परीक्षा परिणामों में भारी त्राुटियां देखने को मिल रही है, जिससे छात्र-छात्राओं मे भारी रोष व्याप्त हो रहा है। बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में त्रुटीयां साफ नजर आ रही है जिनमें 90 प्रतिशत छात्रों को अनुतीर्ण घोषित कर दिया गया है। इस तरह के परीणामों से महाविद्यालय प्रशासन भी हेरान परेशान है साथ ही महाविद्यालय में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं व उनके परिजनों मे भी भारी रोष है।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, इकाई निम्बाहेड़ा ने ज्ञापन के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक से मांग की रखी कि छात्रो के हित में बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों का जल्द से जल्द पुनर मुल्यांकन करवाया जाए। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं की इस तर्क संगत व वाजिब मांग को नही माना गया तो प्रशासन को छात्र संगठन के उग्र प्रदर्शन से सामना करना पडेगा जिसका जिम्मेदार विश्वविद्यालय प्रशासन स्वयं होगा।

प्राचार्य सौंपे गए ज्ञापन के दौरान भंवर सिंह शक्तावत, नवरत्न प्रजापत, सूरज मीना,समरथ रेगर, बटी कुमावत,जयन्त मेनारिया,अखिलेश संजना, चेतन शर्मा,प्रीतम नट, लुबना खान, नेहा कुमावत , कुसुम मेघवाल, एकता कुंवर, सायमा खान, महीनूर खान, जानकी चरण, दिशा गुर्जर, प्राजक्ता कुंवर, अर्शी, रिंकू, स्नेहलता, काजल एवं दिलखुश कुंवर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Next Story