राठौड़ के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा के नेताओं ने मुंह मीठा करवाकर मुलाकात की

चित्तौड़गढ़ भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व चुनाव में प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर सांसद सी पी जोशी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन कार्यक्रम में भाग लेकर प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित होने पर राठौड़ का मुंह मीठा करवाया और उनको बधाई देकर स्नेहिल मुलाकात की।
सांसद जोशी ने कहा कि
मदन राठौड़ की नेतृत्व क्षमता, समर्पण एवं दूरदर्शिता से संगठन नई ऊंचाइया छूएगा। उनके मार्गदर्शन में संगठन और अधिक सशक्त होगा व सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा। इस दौरान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सांसद सी पी जोशी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य निर्वाचित होने व मदन राठौड़ के प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा पदाधिकारियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर हर्ष व्यक्त किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि सांसद सी पी जोशी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य निर्वाचित होने से मेवाड़ क्षेत्र में भाजपा मजबूत होगी।
पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, सुरेश धाकड़, चन्द्रभान सिंह आक्या, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत, रघु शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल सिसोदिया,पूर्व विधायक अशोक नवलखा, रणजीत सिंह भाटी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, बद्रीलाल जाट, संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, डुंगरपुर प्रभारी कमलेश पुरोहित, उदयपुर देहात प्रभारी आई एम सेठिया, राजसमंद सह प्रभारी हर्षवर्धन सिंह रूद, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनानी, पूर्व जिला प्रमुख भुपेंद्र सिंह बडोली, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार, असमो जिलाध्यक्ष एम डी शेख, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, एससी मोर्चा के पन्ना लाल भील, एसटी मोर्चा भागीरथ चंदेल सहित मंडल अध्यक्षो एवं भाजपा पदाधिकारियों ने शूभकामना देकर हर्ष जताया।
