अफीम की खेती करते एक गिरफ्तार

X
चित्तोड़गढ़, राजस्थान में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में एक गांव में दबिश देकर अफीम की खेती कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करके उससे करीब दो किलो अफीम बरामद की है।
उप नारकोटिक्स आयुक्त ने नरेश बुंदेल ने गुरुवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर सीबीएन की चित्तौड़गढ़ और कोटा इकाई ने भुवानियाखेड़ी में दबिश दी तो वहां 1008 वर्ग मीटर में अफीम पोस्त की खेती देखी गयी। इस पर दल ने मौके पर ही अफीम की फसल नष्ट कर दी। मौके से एक किलो 960 अफीम भी बरामद की। खेती कर रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
Next Story