वरिष्ठ नागरिकों के लिए रामाश्रय वार्ड हेतु एक दिवसीय कैंप शुक्रवार को

चित्तौड़गढ़, । निदेशक (जन स्वास्थ्य) चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राजस्थान जयपुर के आदेश क्रमांक एनपीएचसीई/8/26 फरवरी 2026 के अनुसार जिला चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ में संचालित रामाश्रय वार्ड हेतु एक दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन 6 मार्च 2026 (शुक्रवार) को किया जाएगा।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि यह शिविर प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक जिला चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ परिसर में आयोजित होगा। कैंप में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि शिविर के सफल संचालन के लिए चिकित्सालय के विभन्न चिकित्सकों, नर्सिंग ऑफिसर एवं अन्य कार्मिकों को उनके नाम के सम्मुख अंकित कार्यों के अनुसार ड्यूटी पर तैनात किया गया है, ताकि मरीजों को बेहतर एवं त्वरित चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा सकें।
कैंप के दौरान मेडिसिन विशेषज्ञ, नाक-कान-गला (ईएनटी) रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, मानसिक रोग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट सहित एनसीडी (NCD) सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।.
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देश दिए हैं कि शिविर में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखें, जिससे आने वाले मरीजों को अधिकतम लाभ मिल सके।
