चित्तौडगढ शहर की घनी आबादी में छत पर अफीम खेती पकड़ी, एक गिरफ्तार

चित्तौडगढ शहर की घनी आबादी में छत पर अफीम खेती पकड़ी, एक गिरफ्तार
X


चित्तौड़गढ़| राजस्थान के चित्तौड़गढ़ शहर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घनी आबादी के बीच अफीम की अवैध खेती का मामला पकड़ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के नेतृत्व में सदर थानाधिकारी प्रेम सिंह ने गुरुवार को तिलकनगर सैंथी चित्तौडगढ में एक मकान की तलाशी ली गई तो मकान की छत पर कुल दस टब के अन्दर अफीम के पौधे उगाये जाकर खेती की जा रही थी। मकान मालिक उदय लाल पिता देवी लाल गुर्जर उम्र 42 साल जाति गुर्जर निवासी तिलकनगर सैंथी थाना सदर चित्तौडगढ की मौजूदगी में अफीम के कुल 352 पौधे जब्त कर अभियुक्त उदयलाल गुर्जर को गिरफतार कर कार्यवाही की गई। अभियुक्त के कब्जे शुदा मकान से जब्त शुदा अफीम के पौधे के सम्बंध में अनुसंधान जारी हैं।

Next Story