नारकोटिक्स विभाग के खिलाफ अफीम किसानों का हल्ला बोल

X
चित्तौड़गढ़। नारकोटिक्स विभाग की कार्यप्रणाली के विरोध में अफीम किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पूर्व डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट के नेतृत्व में किसानों ने आरोप लगाया कि विभाग एनडीपीएस एक्ट का डर दिखाकर किसानों को प्रताड़ित कर रहा है। किसानों ने मांग की कि आधिकारिक तौल होने तक छापेमारी बंद की जाए। मांगें न माने जाने पर 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी गई है।
Next Story
